कन्या राशि के लोग आमतौर पर मध्यम कद के, काले बालों और आंखों वाले होते हैं और अपनी वास्तिवक आयु से कम के प्रतीत हाते हैं। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये बहुत भावुक होते हैं और दूसरों की हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखते हैं। ये लोग दूसरों को खुश रखते हैं। ज्यादातर मामलों में ये दिमाग की जगह दिल से काम लेते हैं।
कन्या राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में मार्गी हो जायेंगे। ऐसे में आपको अब अच्छा स्वास्थ्य लाभ होने की सम्भावना है। देव गुरु के मार्गी होने से अब आपकी सभी पुरानी समस्या खत्म हो सकती है है। इस दौरान अगर आपके किसी को धन उधार दिया था तो वो भी आपको मिलने की पूरी सम्भावना है। कन्या राशि के लोगों के लिए शनिदेव पूरे वर्ष छठे भाव में गोचर करेंगे, शनि का यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर क्या आएगा इस दौरान आपकी नौकरी में आप अच्छी तरक्की करेंगे और पूरे साल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे अगर आप बैंक का लोन नहीं चुका पा रहे थे तो इस साल आपको इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से भी आपको निजात प्राप्त होगी।
सूर्य देव आपके द्वादश भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को उनका गोचर मेष राशि में होगा। विपरीत राजयोग के कारण आपको सूर्य गुरु की युति बहुत अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस दौरान किसी समुद्री यात्रा से आपको फायदा हो सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को बहुत अच्छी तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है और कोई छिपा हुआ धन भी आपको मिल सकता है।
देवगुरु बृहस्पति का 1 मई को गोचर आपके भाग्य स्थान में होगा जून के महीने से लेकर साल के अंत तक आपका भाग्य पूरे तरीके से आपके साथ होगा। देवगुरु की कृपा से धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं । मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है।
वर्ष 2024 की शुरुआत में विदेश से लाभ होने के संकेत हैं और इसी दौरान शनि और देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके द्वादश भाव को प्रभावित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है की शुरुआत के चार महीने पूजा पाठ, कर्मकांड और ज्योतिष सीख रहे लोगों के लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। इस दौरान अगर आप कोई विदेश यात्रा करते हैं तो उससे भी आपको फायदा होगा। साल के शुरू के 4 महीने आपकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत अच्छे दिखाई पड़ रहे हैं।
15 मार्च से 23 अप्रैल तक शनि और मंगल की युति आपके छठे भाव में होगी। इस युति को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। इस समय में आपके शत्रु आपके खिलाफ कुछ गुप्त योजना बना सकते हैं। आपको परेशान करने की साजिश रची जा सकती है। वही आपके कर्ज भी बढ़ सकते हैं। अतः आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप किसी भी व्यक्ति को धन उधार ना दें और ना ही ले।
वर्ष 2024 में कन्या राशि के लोगों के लिए राहु मीन राशि में ही रहेंगे और ये आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे। राहु की दृष्टि लग्न पर विराजमान केतु पर भी जा रही है। सप्तम भाव में राहु का गोचर आपको विपरीत परिणाम भी दे सकता है। हालांकि व्यापारिक वर्ग के लिए राहु उन्नति के नए रास्ते खोलने वाला भी माना जाता है। लेकिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए राहु दिक्कत खड़ी कर सकता है। इस पूरे साल आप अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार की कोई बहस न करें इसके अलावा आपको उसके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। अगर पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो सोच समझ कर आगे बढ़े।
शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 24 अप्रैल तक वही विराजमान रहेंगे। यानी की आपके सप्तम भाव में 31 मार्च से 24 अप्रैल तक राहु और शुक्र की युति रहेगी इस समय अपने विलासी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं | इस पूरे वर्ष केतु का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए लग्न में ही होगा। केतु की दृष्टि आपके पंचम और नवम भाव को प्रभावित करेगी। केतु का गोचर आपके लिए धर्म की प्रवृत्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान धर्म रहस्य और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। वर्ष 2024 आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से थोड़ा विपरीत कहा जा सकता है क्योंकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और आपके सप्तम भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में संभव है कि आप अपने परिवार की इच्छा के विपरीत जाकर प्रेम विवाह करें |
नोट - उपर्युक्त दिया गया फल कन्या राशि के लोगों के लिए सामान्य फल है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष फल उसकी कुंडली में अन्य ग्रहो की स्थिति पर भी निर्भर करेगा |