10-01-2024

वार्षिक राशिफल श्रंखला 2024

धनु राशि (SAGITTARIUS)

धनु राशि के लोग हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। मजा करने वाले, थोड़े लापरवाह और उत्साह से भरे ये लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। ईमानदार और कभी-कभी उद्दंड धनु राशि के लोग चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करते हैं। हालांकि ये खुद को बुद्धिजीवी से ज्यादा साहसी के रूप में देखते हैं। ये पढ़ने, लिखने, और अज्ञात विषयों की खोज करने में आनंद लेते हैं

धनु राशि के लोगों के लिए लग्नेश बृहस्पति साल की शुरुआत में पंचम भाव में मार्गी होंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से छात्र वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपको लाभ भी प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी । सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के पश्चात उनकी युति होगी। लग्नेश और भाग्येश की यह युति आपके जीवन को पूरे तरीके से बदलने का कार्य करेगी। इस साल आपके घर में किसी संतान का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु राशि के लोगों के लिए शनि देव पूरे वर्ष तीसरे भाव में गोचर करेंगे और इस भाव में शनि देव का गोचर आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। शनि के इस भाव में गोचर से यद्यपि आपकी मेहनत बढ़ने वाली है और इसके शुभ परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि भी संभव है। भाई बहनों से यदि मनमुटाव है तो इसके खत्म होने की संभावना है। 

धनु राशि के लोगों के लिए साल 2024 में एक बड़ा परिवर्तन तब होगा जब आपके लग्न के स्वामी देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे। 1 मई के पश्चात पूरे एक वर्ष उनका गोचर छठे भाव में ही होगा। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने का काम करेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। हालांकि कार्यस्थल के लिहाज से देखें तो देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको अपने ऑफिस में अच्छे परिणाम देगा और विदेशी संबंधों से भी लाभ होने की संभावना है। इस साल आपकी पूजा पाठ में रूचि बढ़ सकती है 

वर्ष 2024 की शुरुआत से ही बृहस्पति और शनि दोनों की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर होगी और भाग्य के स्वामी सूर्य का गोचर आपके लग्न में होगा। ऐसे में शनि और बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य की वृद्धि करने वाली होगी। साल के शुरुआती 4 महीने आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा कुछ धार्मिक यात्राएं भी हो सकती हैं जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।

मंगल 15 मार्च को शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और शनि देव के साथ युति मनाएंगे। दोनों पाप ग्रहों की युति 23 अप्रैल तक रहेगी। इन दोनों ग्रहों का गोचर आपको अत्यधिक सफलता देने वाला रहेगा। इस दौरान कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन आपको प्रसिद्ध भी प्राप्त होगी। अगर आप कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो उसमें भी आपको विजय प्राप्त हो सकती है। पैतृक संपत्ति से मुनाफा होगा। किसी कंपनी या फैक्ट्री में काम करते हैं तो आपको उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है।

2024 में पूरे वर्ष राहु का गोचर मीन राशि में होगा और आपके चौथे भाव में विराजमान राहु आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर के आएंगे। राहु के इस गोचर के कारण पारिवारिक तनाव या फिर घर में क्लेश का वातावरण बन सकता है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं या विदेश में रहकर ही अपना कारोबार कर रहे हैं उन लोगों के लिए साल 2024 में राहु का गोचर लाभकारी रहने वाला है। ऐसे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं या वीजा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो जाएगी।शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अति बलवान हो जाएंगे। 24 अप्रैल तक शुक्र की युति राहु के साथ रहने वाली है। इस अवधि में आप किसी संपत्ति को खरीद सकते है। आपकी वाहन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है । राहु शुक्र की युति से आप परिवार के सदस्यों की सुख सुविधा पर खूब धन खर्च करेंगे।

केतु पूरे वर्ष दशम भाव में गोचर करने वाले है। केतु का यह गोचर आपके कार्य स्थल पर आपको शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस साल आपको अपनी टीम को लीड करने का मौका मिलने वाला है। इस केतु की कृपा से आपको अपने पिता के व्यापार में भी फायदा होगा। इस साल आप अपने शत्रुओ को परास्त करने में पूरी तरह से सफल होंने वाले है। धर्म कर्म और आध्यात्म में आपकी रूचि होगी और धार्मिक यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।प्रेम संबंध के लिहाज से देखे तो साल 2024 आपके जीवन के लिए एक अच्छा साल रहने वाला है। पंचम भाव में गुरु का होना साल की शुरुआत में शुभता लेकर के आने वाला है। यह साल आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छा रहने वाला है।

 

नोट - उपर्युक्त दिया गया फल धनु राशि के लोगों के लिए सामान्य फल है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष फल उसकी कुंडली में अन्य ग्रहो की स्थिति पर भी निर्भर करेगा |

Please mention the comment below
Previous Comments