17-06-2023

गुरु चांडाल योग

गुरु चांडाल योग 

राहु और गुरु की युति 

यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु और राहु की युति होती है तो यह युति गुरु चांडाल योग का निर्माण करती है|

यह योग जिस भाव में फलीभूत होता है उस भाव के शुभ फलों में यह कमी करता है| छात्रों को पढाई में संघर्ष करवाता है| ऐसे जातक के चरित्र पर दाग लगते रहते हैं| ऐसे जातको को जीवन में संघर्ष बहुत करना पड़ता है| इन्हे गलत निर्णयों के कारण नुकसान उठाना पड़ता है| इनकी प्रतिष्ठा पर भी आंच आने की सम्भावना रहती है| इनके वैवाहिक जीवन में उथल पुथल की सम्भावना रहती है|

इन जातको को सदैव अपने से बड़े लोगों का सम्मान करना चाहिए| किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व अपने अग्रजों से सलाह लेनी चाहिए|  "ॐ रां राहवे नमः" मन्त्र का जाप करना चाहिए|

Please mention the comment below
Previous Comments